फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उद्यान और कृषि विभाग की धीमि प्रगति पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। डीएम सोनिका ने जिला योजना, केंद्र पोषित, बाह्य सहायतित, राज्य सेक्टर और बीस सूत्री कार्यक्रम की समीक्षा बैठक में आवंटित धनराशि दिसंबर के अंत तक व्यय करने के निर्देश दिए। उन्होंने उद्यान और कृषि विभाग की न्यूनतम प्रगति पर नाराजगी जताते हुए कार्यों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जिला पंचायतराज अधिकारी की अनुपस्थिति पर सीडीओ को उनका जवाब-तलब किया है। लोनिवि को पूल्ड आवासों की छत पर लगी टंकियों से पानी के रिसाव को रोकने को कहा।
विज्ञापन

सोमवार को योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने आवंटित धनराशि का 50 प्रतिशत से कम व्यय करने पर नाराजगी जताई है। उन्होंने दिसंबर तक कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। शिक्षा विभाग को दो करोड़ की लागत से निर्माणाधीन स्कूल भवनों के कार्यों की गुणवत्ता पर नजर रखने को कहा गया। बीस सूत्री कार्यक्रम में डी श्रेणी वाले मदों में प्रगति लाने के निर्देश दिए। जल संस्थान और जल निगम को अगले पांच वर्ष की योजना तैयार कर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ आशीष भटगांई, डीडीओ भरत चंद्र भट्ट, सीईओ दिनेश चंद्र गौड, लोनिवि बौराड़ी के ईई केएस नेगी, जल संस्थान के ईई सतीशचंद्र नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें