फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक संपति पर लगाया कब्जा करने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी विस्थापित जनकल्याण समिति ने पुनर्वासित क्षेत्र रोशनाबाद हरिद्वार में भूूमाफियों की ओर से गठित नवोदय नगर समिति पर सामुदायिक संपत्ति पर कब्जा करने का आरोप लगाया है। समिति ने पुनर्वास निदेशक से मुलाकात कर संपत्तियों को कब्जा मुक्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

जन कल्याण समिति ने सोमवार को कलक्ट्रेट में पुनर्वास निदेशक से मुलाकात कर समस्याएं बताई। बताया कि रोशनाबाद में पुनर्वासित हुए लोगों के लिए पुनर्वास निदेशालय ने बारातघर, डोअर मैट्री भवन, पानी की टंकी आदि निर्माण करवाया था, जिनका रखरखाव ग्राम पंचायत के माध्यम से होता था। विस्थापितों को बारातघर, डोअर मैट्री से लेकर पानी निशुल्क दिया जाता था, लेकिन वर्तमान प्रधान ने गैर विस्थापितों की नवोदय नगर समिति को बारातघर, डोअर मैट्री, पानी की टंकी हैंडओवर कर दी है। ऐसे में अब विस्थापितों से शादी विवाह में 11 हजार रुपये बारातघर के ओर पांच-पांच हजार रुपये पानी के लिए जा रहे हैं। उन्होंने पुनर्वास निदेशक से संपत्तियों को कब्जा मुक्त करवाकर इनका संचालन विभाग या बांध प्रभावितों से ही करवाने की मांग की है। पुनर्वास निदेशक सोनिका ने जल्द समस्या का निराकरण करने का भरोसा दिया। मुलाकात करने वालों में अतोल गुसाईं, जयकृष्ण, कुंवर बिष्ट, महिपाल गुसाईं आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें