फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भालू पर चला रहा था गोली, निशाना चूकने से युवक की मौत

Mon, 04 Dec 2017 06:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,नैनबाग (टिहरी)।
विज्ञापन
Firing
विज्ञापन
जौनपुर ब्लॉक में सकलाना पट्टी के धनचुला गांव में भालू के हमले से युवक को बचाने के चक्कर में भालू के बजाय युवक को ही गोली लग गई, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि शनिवार को धनचुला गांव का दिलीप किसी कार्य से आनंद चौक जा रहा था कि इस दौरान जंगल के रास्ते में उसे भालू दिख गया। इससे भयभीत होकर वह गांव लौट गया। उन्होंने ग्रामीणों को रास्ते में भालू होने की सूचना दी, तो पूर्व प्रधान बचन सिंह गांव के पवन सिंह के साथ अपनी बंदूक लेकर दिलीप को छोड़ने गए।

इस दौरान जंगल के रास्ते में सबसे पीछे चल रहे पवन पर भालू ने हमला कर दिया। तो पूर्व प्रधान ने युवक को बचाने के लिए भालू पर फायर कर दी, लेकिन गोली पवन सिंह (30) पुत्र नारायण सिंह को लग गई। इससे बुरी तरह घायल पवन ने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 पूर्व प्रधान ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। कुमाल्डा पुलिस चौकी प्रभारी दीपक भंडारी ने बताया कि परिजनों ने घटना को हादसा मानते हुए कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें