नई टिहरी। जिलास्तरीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता के चौथे दिन अंडर-19 की विभिन्न प्रतियोगिताएं हुई। 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंकित और बालिका वर्ग में रिंकी ने बाजी मारी।
बृहस्पतिवार को बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित खेल महाकुंभ में 800 मीटर बालक वर्ग की दौड़ में अंकित, दिनेश, शेर सिंह, बालिका वर्ग में रिंकी, राखी, मोनिका क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रही। 100 मीटर बालक वर्ग में प्रकाश, गौरव, चंद्रपाल, बालिका वर्ग में शिवानी, राखी, मीनाक्षी ने बाजी मारी। गोलाफेंक बालक वर्ग में सुरेंद्र, अंशुल, नरेंद्र, बालिका में शिवानी, पूनम, रेखा पहले, दूसरे, तीसरे स्थान पर रही। चक्का फेंक बालक वर्ग में अभिषेक, आशुतोष, ऋषि, बालिका वर्ग में पूनम, रेखा, कुसुम क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय रही। 1500 मीटर दौड़ बालक वर्ग में आकाश, शेर सिंह, दिनेश, बालिका नुजरत, रिंकी, पूर्णिमा क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे।
टेबिल टेनिस बालक में आयुष, अमन, प्रदीप, बालिका में शिवानी और पूजा पहले, दूसरे, तीसरे रही। लंबीकूद बालक में सौरभ, रविंद्र, ऋषि, बालिक में नीमा, सुधा, प्रीति क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर रही। वॉलीबाल बालक में चंबा पहले, जौनपुर दूसरे, कीर्तिनगर तीसरे स्थान पर रही। बालिक में चंबा प्रथम, जाखणीधार द्वितीय और प्रतापनगर तृतीय रहे। इस मौके पर त्रिलोक राणा, रविंद्र राणा, यशपाल रावत, कमलनयन रतूड़ी, बीएस धनोला, दिनेश रावत, चक्रधर भद्री, डा. कुलदीप सिंह, मुकेश उनियाल, डीएल उनियाल, राजेंद्र पंवार, उमा खंडूडी आदि मौजूद थे।