फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कार्यमुक्त आदेश निरस्त, शिक्षकों ने ज्वाइन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। आदर्श इंटर कालेज नैनबाग में कार्यरत यूपी कैडर के पांच शिक्षकों के कार्यमुक्त के बाद कालेज में शिक्षकों की समस्या खड़ी होने पर कार्यमुक्त आदेश निरस्त करते हुए प्रधानाचार्य सहित पांचों शिक्षकों ने कालेज में फिर से कार्यभार ग्रहण कर लिया है।
विज्ञापन

स्व. सरदार सिंह रावत राजकीय इंटर कालेज नैनबाग में कार्यरत यूपी कैडर के पांच शिक्षकों को 18 नवंबर को कालेज से यूपी के लिए कार्यमुक्त किया गया था, जिसमें प्रधानाचार्य सहित प्रवक्ता जीव विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत और सामाजिक विज्ञान के सहायक अध्यापक शामिल थे। शिक्षकों के कार्यमुक्त होने पर तीन अतिथि शिक्षकों पर 496 का जिम्मा समाचार प्रकाशित होने के बाद कालेज से कार्यमुक्त किए गए प्रधानाचार्य सहित चार शिक्षकों का आदेश निरस्त किया गया है। जिसके बाद उन्होंने कालेज में कार्यभार ग्रहण कर लिया। अपर निदेशक माध्यमिक महावीर सिंह बिष्ट ने बताया कि मंडल से एलटी के 62 और 20 प्रवक्ताओं को 20 नवंबर से पहले कार्यमुक्त किया गया था, उनमें से कुछ शिक्षक वापस आ सकते हैं। बाकी 20 नवंबर के बाद सभी शिक्षकों के स्थानांतरण पर रोक लगा दी गई हैं। उन्हें मूल विद्यालय में वापस भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें