फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिलाओं ने की शराब की दुकान का स्थान न बदलने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। बागेश्वर महादेव मंदिर कीर्तिन मंडली समिति एवं दुर्गा वाहिनी से जुड़ी महिलाओं ने भागीरथपुरम स्थित शराब की दुकान का स्थान नहीं बदलने की मांग की है। महिलाओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन देकर समस्या से अवगत कराया।
विज्ञापन

बताया कि खांडखाला स्थित शराब की दुकान को संबंधित अनुज्ञापी भागीरथीपुरम के इस स्थान पर लाने की तैयारी में हैं, जहां पर बारात घर है। साथ ही हाइड्रो इंजीनियरिंग कालेज भी स्थित है। ऐसे में यदि इस स्थान पर अंग्रेजी शराब की दुकान आती है, तो महिलाओं को बारातघर में देर रात कीर्तन करने से लेकर इंजीनियरिंग कालेज के छात्र-छात्राओं को भी परेशानियां उठानी पड़ सकती है। ज्ञापन देने वालों में पूर्व सभासद उर्मिला नेगी, अपाला भट्ट, मधु भट्ट, सरोजनी असवाल, ममता रावत, जशोदा रावत, सुनीता बड़ोनी, निर्मला बिजल्वाण, बंसती चौहान, दीपा रावत, पुष्पा भंडारी, अंजू डोभाल, कमला डोभाल आदि शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें