चंबा। यूथ फाउंडेशन की ओर से बंगाचाली में आयोजित सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण के लिए 35 युवाओं का चयन किया गया, जबकि सोमवार को जीआईसी नरेंद्रनगर में युवाओं के चयन को शिविर लगेगा।
रविवार को आयोजित कैंप में करीब 336 युवा पहुंचे, लेकिन अधिकांश युवा मेडिकल में अनफिट पाए गए। केवल 35 युवाओं का चयन ही सेना में भर्ती से पूर्व प्रशिक्षण हेतु हुआ। सेवानिवृत्त सूबेदार मेजर धाम सिंह बिष्ट ने बताया कि कर्नल कोठियाल के संयोजन में चलाए जा रहे कैंप में कड़ी संख्या में युवा पहुंच रहे हैं, लेकिन अधिकांश युवा मेडिकल में बाहर हो रहे हैं। चयनित युवाओं को प्रशिक्षण देकर सेना के लिए तैयार किया जाएगा। इस मौके पर प्रदीप रावत, मुकेश नेगी, सतीश शर्मा आदि मौजूद थे।