नई टिहरी। कबड्डी एसोसिएशन आफ उत्तराखंड की ओर से आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय कबड्डी टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में करीब राज्यभर की 12 टीमें प्रतिभाग कर रही है।
बौराड़ी स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता के शुभारंभ दिन पौड़ी ने टिहरी, नैनीताल ने टीएचडीसी, एसआरटी परिसर बादशाहीथौल ने टिहरी ग्रामीण, चमोली ने टिहरी स्टेडियम, सरस्वती विद्या मंदिर ने ढुंगीधार, उत्तरकाशी ने हरिद्वार ग्रामीण, हरिद्वार शहर ने बादशाहीथौल को पराजित कर अगले दौर में प्रवेश किया, जबकि अन्य मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे। प्रतियोगिता का शुभारंभ सेंट एंथोनी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य गौतम बिष्ट, सामाजिक कार्यकर्ता आकाश कृषाली, एसआरटी परिसर डा. आरबीएस गोदियाल ने किया। उन्होंने कहा कि शहर में राज्यस्तरीय प्रतियोगिता होने से खेल गतिविधियां को बढ़ावा देने का मौका मिलेगा। इस मौके पर कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश राणा, एसोसिएशन के प्रदेश सचिव अमित राठी, देवेंद्र राणा, सुधीर कुमार, आकाश कुमार, अनुपम भट्ट, अंकित कुमार, विपुल राज, सुनील, वैभव, ज्योति, सोनिया आदि मौजूद थे।