फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

200 मीटर रेस में सुजल दौड़ा सबसे तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
लंबगांव। इंटर कॉलेज ओखलाखाल में आयोजित दो दिवसीय खेल महाकुंभ प्रतियोगिता रविवार को पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गई। 200 मीटर की दौड़ में सुजल सबसे तेज दौड़ा।
विज्ञापन

बालक वर्ग की 200 मीटर रेस में सुजल प्रथम और आदित्य द्वितीय रहा। अंडर 17 बालिका वर्ग की 400 मीटर रेस में आंचल बिष्ट प्रथम और माधुरी द्वितीय रही। अंडर 14 बालक वर्ग 400 मीटर दौड़ में मानवेंद्र ने प्रथम और अमन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर 14 बालक वर्ग गोला फेंक में अमन पंवार प्रथम और रितेश द्वितीय रहा। अंडर 17 बालक वर्ग कबड्डी में चौधार ने भैंगा को पराजित किया। प्रतियोगिता के समापन पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य गोकर्ण यादव, दिनेश बगियाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य अजय रावत, शिव सिंह बिष्ट व अभिभावक संघ अध्यक्ष अर्जुन सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें