नई टिहरी। राजकीय इंटर कालेज जाखणीधार की छात्रा एश्वर्या का चयन अंडर 14 सब जूनियर बालिका वर्ग में राष्ट्रीयस्तर पर कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ है। चयनित छात्रा 22 से 26 नवंबर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में होने वाली राष्ट्रीयस्तर की प्रतियोगिता में दमखम दिखाएगी।
टिहरी जिले के जीआईसी जाखणीधार में कक्षा 9 में अध्ययनरत छात्रा ऐश्वर्या का चयन पूर्णानंद इंटर कालेज मुनीकीरेती में हुई राज्यस्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में हुआ था। चयन अंडर 14 सब जूनियर टीम में राष्ट्रीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए होने पर विद्यालय एवं क्षेत्र के लोगों ने खुशी जताई। मुख्य शिक्षा अधिकारी डीसी गौड़, खंड शिक्षा अधिकारी जाखणीधार एसबी यादव, पीटीए अध्यक्ष राम दयाल रतूड़ी ने चयनित छात्रा एवं व्यायाम शिक्षक दिनेश रावत को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य महावीर परमार, प्रवक्ता आरके उपाध्याय, चंदन असवाल, दिनेश डंगवाल, सुशील डोभाल, पंकज डंगवाल ने खिलाड़ियों के चयन पर खुशी जताई है।