फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरानी टिहरी मोटर मार्ग से हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुरानी टिहरी सड़क से प्रशासन ने शुक्रवार को अतिक्रमण हटाया। शुक्रवार को टीम ने आनंदगढ़ में 20 स्थानों से अतिक्रमण हटाया। इस दौरान प्रशासनिक टीम को कई स्थानों पर लोगों के विरोध का सामना करना पड़ा, जबकि कई लोगों ने खुद ही अतिक्रमण हटा लिया।
लोनिवि ने पिछले दिनों चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर अतिक्रमण चिह्नित किया था। इसके बाद विभाग ने सभी चिह्नित लोगों को स्वयं अतिक्रमण हटाने को कहा था। अतिक्रमण हटाने की जानकारी मिलनेे पर बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों ने लोनिवि कार्यालय में विरोध भी जताया था। बावजूद शुक्रवार को तहसील प्रशासन और लोनिवि ने पुलिस फोर्स के साथ जेसीबी मशीन से आनंदगढ़ से अतिक्रमण हटाना शुरू कर दिया। इस दौरान टीम ने 20 से अधिक चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण हटाया। देर शाम जब टीम पेट्रोल पंप के पास पहुंची तो लोगों ने लोनिवि के ईई का घेराव कर दिया। उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास में लिए बगैर एकतरफा कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तहसीलदार बीएस कठैत ने बताया कि अतिक्रमण हटाने को लेकर पूर्व में ही नोटिस दिया गया था। जब लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया तो मजबूरन प्रशासन को कार्रवाई करनी पड़ी। अतिक्रमण हटाने का अभियान जारी रखा जाएगा। विरोध जताने वालों में वीरेंद्र डबराल, वीरेंद्र सेमवाल, गणेश सेमवाल, संजय मैठाणी, सुनील थपलियाल, योगेश पंवार, विकास सेमवाल, हिमांशु सजवाण और दीपक डोभाल शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें