फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने निकाली नगर में जागरुकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। स्वच्छता एवं स्वास्थ्य सप्ताह शुरू हो गया है। जिला मुख्यालय में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने जिला अस्पताल बौराड़ी से सुमन पार्क तक बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ जागरूकता रैली निकाली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी सोनिका ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। जिलाधिकारी ने स्थानीय कपड़ा व्यापारी की दुकान में कार्य करने वाले सुरेंद्र दत्त उनियाल और उनकी पत्नी परमेश्वरी देवी को 51 सौ रुपए का चेक और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। सुरेंद्र उनियाल की बड़ी बेटी पिंकी (22) आईआईटी रुड़की से कंप्यूटर साइंस से इंजीनियरिंग, छोटी बेटी कांति एसआरटी परिसर बादशाहीथौल से बीएससी की पढ़ाई कर रही है। उन्होंने गरीबी के बाद भी बेटियों की पढ़ाई में कोई कमी नहीं छोड़ी है। इस दौरान जीजीआईसी, पीआईसी, कन्या उच्चत्तर माध्यमिक स्कूल के छात्र-छात्राओं ने रैली निकाली। डीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता रैली निकाली जाए। उन्होंने कन्या भ्रूण हत्या रोकने, दहेज उन्मूलन, बालिका शिक्षा पर जोर देने को कहा। इस मौके पर डिप्टी सीएमओ डा. मनु जैन, सीएमएस डा. सीपी त्रिपाठी, कार्यक्रम प्रभारी डॉ. दीपा रूबाली, प्रीतम नेगी, ऋषभ उनियाल और बीएस धनोला मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें