फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अभिलेखों के आधार पर चिह्नित करें अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। पुरानी टिहरी रोड पर चिह्नित किए गए अतिक्रमण पर स्थानीय लोगों ने कई सवाल खड़े किए हैं। नाराज लोगों ने लोनिवि कार्यालय पहुंचकर मार्ग पर लगाए गए अतिक्रमण के निशानों को गलत बताया है। उन्होंने विभाग से राजस्व अभिलेखों के आधार पर दोबारा से सर्वे कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोनिवि ने पिछले दिन चंबा-पुरानी टिहरी रोड पर अतिक्रमण का सर्वे किया था, जिस पर सर्वे टीम ने 50 से अधिक स्थानों पर लाल चिह्न लगाकर अतिक्रमण हटाने का नोटिस भेजा था। इसके बाद अब विभाग चिह्नित स्थानों से अतिक्रमण को हटाने के लिए आगे की कार्रवाई करने की तैयारी में था, जिसकी भनक लोगों को लगी तो क्षेत्र के लोग बड़ी संख्या में लोनिवि कार्यालय में धमक गए। भाजपा नेता बिजेंद्र धनोला ने कहा कि अतिक्रमण का सर्वे संबंधित भवन स्वामी के सम्मुख राजस्व अभिलेखों को देखकर किया जाना चाहिए, जिससे लोगों को वास्तविक स्थिति का पता चल सके। जिस पर देर शाम को एई केएस रावत ने लोगों के साथ मौके पर पहुंचकर बताया कि सर्वे राजस्व अभिलेखों के हिसाब से ही किया गया है। कहा कि पूर्व नोटिस के हिसाब से जो व्यक्ति खुद अतिक्रमण नहीं हटाएगा, तो प्रशासन को मजबूरन कार्रवाई करनी पड़ेगी। विरोध जताने वालों में पूरण सिंह चौहान, चिंतामणी थपलियाल, प्रमोद सिंह, जगमोहन सिंह नेगी, केएस सजवाण, रविंद्र सिह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें