नई टिहरी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने राष्ट्रीय सेवा दिवस पर कोर्ट कंपाउंड से बौराड़ी स्टेडियम तक दुपहिया वाहन जागरूकता रैली निकाली। बताया कि नौ से 18 नवंबर तक नेशनल लीगल सर्विस डे मनाया जाएगा।
जिला जज व प्राधिकरण की अध्यक्ष मीना तिवारी ने दुपहिया वाहन रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव अब्दुल कयूम ने बताया कि नौ से 18 नवंबर तक नेशनल लीगल सर्विस डे मनाया जा रहा है। इस मौके पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट चंद्रमणी राय, जिला शासकीय अधिवक्ता वीरेंद्र रावत, महावीर उनियाल, आनंद बेलवाल, जयप्रकाश शाह, मंजीत सजवाण, चंद्रवीर नेगी, जयप्रकाश पांडेय, बीना सजवाण, गुड्डी रावत, बलवंत रावत, प्रताप सिंह, डीके आर्य, सत्येंद्र नेगी, दीपक थपलियाल, महावीर मखलोगा, शैलेंद्र रावत, विमल कैंतुरा आदि मौजूद थे।