नरेंद्रनगर (टिहरी)। जिला खेल विभाग के ओर से आयोजित दो दिवसीय ओपन महिला क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हुआ, जिसमें गढ़वाल स्पोर्ट्स क्लब बी ने सम्राट क्लब को आठ विकेट से पराजित कर विजेता बना।
एमआईटी में आयोजित क्रिकेट का पहले मैच में नरेंद्रनगर ने माडर्न स्कूल बी को तीन रन से हराया। दूसरे मैच में एमआईटी बी ने एमआईटी सी को 9 विकेट से, तीसरे मैच में सम्राट क्लब ने गढ़वाल स्पोर्ट्स ए को 14 रन से, चौथे में नरेंद्रनगर ने एमआईटी बी को 10 रन से, पांचवें में गढ़वाल स्पोर्ट्स बी ने नरेंद्रनगर को 10 रन से हराया। मुख्य अतिथि सभासद मुनीष कुमार एवं जिला खेल अधिकारी कृष्ण कुमार ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर एमआईटी के निदेशक रवि जुयाल, पालीटेक्नीक के प्रधानाचार्य डा. वीके शर्मा डा. रजनीश पांडेय, एमएस रजा, एलएम जोशी, राजेश सिंह, आरएस मेहरा, श्याम शर्मा, अमन कंसवाल, दीपक रावत, सुरेश, सूरज, सानू आदि मौजूद थे।