फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्व. कृष्ण सिंह नेगी के नाम पर संघ सभागार शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ ने पूर्व जिलाध्यक्ष रहे कृष्ण सिंह नेगी के नाम पर मॉडल स्कूल बौराड़ी में सभागार शुरू हुआ। शिक्षक संघ की ओर से बनाए सभागार का नेगी की पत्नी मकानी, संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दर्मियान नेगी ने पूजा-अर्चना कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन

संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह नेगी ने कहा कि नेगी ने अध्यक्ष रहते हुए शिक्षा एवं शिक्षक हित के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। संघ के प्रदेश संगठन मंत्री परमजीत सजवाण ने कहा कि संगठन की एकजुटता के कारण ही शिक्षकों की समस्याओं का निराकरण हो सकता है। इस मौके पर संघ के जिला मंत्री प्रीतम बर्त्वाल, अजय चमोली, शैलेंद्र नेगी, योगेंद्र नेगी, आरती नेगी रमोला, दिनेश रमोला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें