फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक बनने के लिए मन में इच्छा शक्ति और कर्म करना जरूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मंगलवार से थत्यूड़ इंटर कॉलेज में जिले के राजकीय विद्यालयों का तीन दिवसीय जिला स्तरीय विज्ञान महोत्सव शुरू हो गया। विज्ञान महोत्सव में 250 बाल वैज्ञानिक प्रतिभाग करने थत्यूड़ पहुंचे हैं। बुधवार से बाल वैज्ञानिक अपने मॉडलों की प्रदर्शनी लगाकर लोगों को नए-नए अविष्कारों की जानकारी देंगे।
विज्ञापन

विज्ञान महोत्सव का शुभारंभ धनोल्टी विधायक प्रीतम पंवार, सीईओ दिनेश चंद्र गौड़ और बीईओ माध्यमिक एसपी सेमवाल ने किया। मुख्य अतिथि पंवार ने कहा कि विज्ञान महोत्सव जैसे प्रतियोगिताओं के आयोजन से छात्र-छात्राओं को नई-नई खोज और जानकारियां प्राप्त होती है। मुख्य शिक्षा अधिकारी गौड़ ने कहा कि शिक्षकों को चाहिए कि वे छात्र-छात्राओं का मार्ग दर्शन कर उन्हें नए-नए अविष्कार के लिए प्रेरित करें। इस मौके पर राजकीय शिक्षक संघ प्रांतीय अध्यक्ष राम सिंह चौहान, मंत्री शिव सिंह नेगी, दिनेश नौटियाल, धनवीर रावत, प्रधानाचार्य एसके सहगल, मदन मोहन सेमवाल, ऊषा, राजेंद्र कुमार, केएल शाह, अरुण रांगड़, रामाश्रय पांडेय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें