फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नार्थ जोन प्रतियोगिता के लिए खिलाडिय़ों का प्रशिक्षण शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। नार्थ जोन वॉलीबाल प्रतियोगिता में गढ़वाल विवि का प्रतिनिधित्व करने वाले खिलाड़ियों का बुधवार से एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चार दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हो गया है। नार्थ जोन वॉलीबाल की प्रतियोगिता 6 से 9 नवंबर तक हिमाचल के वाईएस परमार विवि सोलन में आयोजित की जाएगी। एसआरटी परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने प्रशिक्षण का शुभारंभ किया। खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर खेल का प्रदर्शन करने को कहा। क्रीड़ा विभागाध्यक्ष डा. आरवी गोदियाल ने बताया कि पांच नवंबर को टीम यहां से हिमाचल के लिए रवाना होगी। रविंद्र सिंह राणा के दिशा-निर्देशन में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस मौके पर डा. सुमन गुसाईं, पुस्तकालयाध्यक्ष हंसराज बिष्ट, राकेश रमोला, राकेश कोठारी, रविंद्र नेगी, अरविंद्र सिंह, मयंक, नीरज, विजय व मोहित दुबे आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन


राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए सिद्धार्थ का चयन
चंबा (टिहरी)। कार्मल स्कूल चंबा में आठवीं कक्षा में अध्ययनरत छात्र सिद्धार्थ नेगी का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। सिद्धार्थ के चयन पर विद्यालय में उत्साह का माहौल है। सिद्धार्थ के पिता बिजेंद्र नेगी व्यापारी हैं और माता कंचन नेगी गृहिणी हैं। सीमित संसाधनों के साथ राष्ट्रीय टीम में पहुंचने का श्रेय सिद्धार्थ ने अपने माता पिता और विद्यालय शिक्षकों को दिया है। प्रधानाचार्य फादर सजी फिलिप और पीटीआई प्रदीप कोठियाल ने होनहार खिलाड़ी सिद्धार्थ को इस कामयाबी पर बधाई दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें