फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक दुर्घटनाग्रस्त, एक युवक घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ । चंबा-उत्तरकाशी मोटर मार्ग पर कमांद के समीप एक बाइक दुर्घटनाग्रस्त होने से उसमें सवार एक युवक घायल हो गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कंडीसौड़ में घायल को उपचार के लिए भर्ती किया गया है।
विज्ञापन

डंडी गांव निवासी राहुल उनियाल (21) और कमलेश उनियाल (18) कमांद बाजार बाइक से सामान लेने आए हुए थे। घर लौटते समय कमांद के समीप उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। दुर्घटना में बाइक के पीछे बैठे कमलेश उनियाल के सिर पर चोटें आई हैं। राहुल ने हेलमेट पहना हुआ था। इसलिए उसका सर बच गया। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें