फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरी देने के नाम पर बेरोजगारों से ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना में नौकरी देेने के नाम पर बेरोजगारों से लाखों रुपये की उगाही करने का मामला प्रकाश में आया है। अलग-अलग क्षेत्रों से दिए गए पते पर ज्वाइनिंग देने बौराड़ी पहुंचने पर जब वहां कोई नहीं मिला, तो उन्हें खासा निराश होना पड़ा। ठगी के शिकार हुए बेरोजगार युवकों ने डीएम से शिकायत कर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

रोजगार के नाम पर ठगी के शिकार हुए युवक-युवतियों ने बताया कि कुछ दिनों पहले बाजार में फार्म विक्रेताओं के यहां राष्ट्रीय रोजगार ग्रामीण योजना में विभिन्न पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट मांगा गया था। आवेदन करने के बाद कई युवाओं को बाकायदा चयन की सूचना भेजी गई और बतौर सिक्योरिटी अभ्यर्थियों से अलग-अलग राशि चार हजार, तीन हजार, ढाई हजार का ड्राफ्ट मांगा गया। उस राशि का ड्राफ्ट भेजने के बाद नियुक्ति पत्र भी भेजा गया। उनसे भी तीन हजार से ढाई हजार रुपये तक के ड्राफ्ट मांगे गए। सोमवार को देहरादून, पौड़ी और टिहरी जिले के विभिन्न क्षेत्रों से जब कई युवक-युवतियां ज्वाइनिंग देने 12 बौराड़ी नियर बैंक ऑफ इंडिया पहुंचे, तो पता गलत निकला। नौकरी देने के नाम पर ठगे गए युवाओं ने डीएम को ज्ञापन देकर आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में संदीप सिंह पडियार, अंजली मौर्य, कोमल शर्मा, नदीम अंसारी, सुनील भट्ट और रूबी आदि शामिल थी। इस बाबत डीएम सोनिका ने कहा कि सीडीओ को जांच कर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें