नई टिहरी। ऊर्जा निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों की लापरवाही व्यासी क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं पर भारी पड़ रही है। विद्युत बिल जमा करने के लिए बीते शनिवार को ऊर्जा निगम की ओर से व्यासी में शिविर का आयोजन किया गया था, लेकिन ऊर्जा निगम के अधिकारी आधे घंटे बाद ही शिविर से लौट गए।
व्यासी और दोगी पट्टी के उपभोक्ताओं के विद्युत बिल जमा करने के लिए मुनिकीरेती विद्युत सब स्टेशन की ओर से प्रत्येक दो माह में व्यासी में शिविर का आयोजन किया जाता है। बीते दिन शिविर की तिथि नियत थी ऊर्जा निगम के अधिकारी और कर्मचारी शिविर में व्यासी पहुंचे थे, लेकिन वे आधे घंटे बाद ही वहां से चले गए। क्षेत्र पंचायत सदस्य शाखा देवी, प्रेम चौहान, सब्बल सिंह राणा, हीरा चौहान, शिवम जोशी, जय प्रकाश चौहान ने ऊर्जा निगम की कार्यप्रणाली पर आक्रोश व्यक्त किया।