थत्यूड़। पंचवटी में रावण ने सीता का हरण छल से किया। थत्यूड़ में आदर्श रामलीला समिति की पहल पर आयोजित रामलीला के 9वें दिन सीता हरण का मंचन किया गया। रावण की बहन सूर्पणखा पंचवटी में आकर राम-लक्ष्मण को अपने साथ शादी के लिए मनाती है। तो लक्ष्मण सुर्पणखा की नाक-काट देते हैं। जब सुर्पणखा चिल्लाते हुए इस बारे में रावण को बताती है तो रावण मामा मारीच को सोने का मृग बनने की सलाह देता है। इसके बाद पंचवटी में रावण छल से सीता का हरण कर ले जाता है। राम की भूमिका में अभिषेक नौटियाल, लक्ष्मण प्रवीन पंवार व सीता हरिओम निभा रहे हैं। इस अवसर पर रामलीला समिति के अध्यक्ष गजेंद्र असवाल, सुनील सजवाण, निर्देशक कमल किशोर नौटियाल, शांति प्रसाद चमोली, अकबीर पंवार, गुरु प्रसाद नौटियाल, रमन जोशी व हरिलाल आदि उपस्थित रहे।