फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घास लेने जंगल गए व्यक्ति को भालू ने उतरा मौत के घाट

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थत्यूड़ (टिहरी)। जंगल में घास काटने गए ग्रामीण को भालू ने मार डाला। वन विभाग ने ग्रामीण के शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेज दिया है। लोगों ने वन विभाग से भालू को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।
विज्ञापन

टिकरी गांव निवासी भजन दास (50) पुत्र सेवक दास शुक्रवार को जंगल में चारापत्ती लेने गया था। वहां भालू ने हमला कर उसे मार डाला। घटना का पता दोपहर एक बजे उस वक्त चला जब चारापत्ती काटने गए उसके साथियों ने भजन दास को आवाज दी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। ढूंढखोज करने पर कुछ दूरी पर उन्हें भजन दास का शव मिला। सूचना पर देवसारी के वन रेंज अधिकारी अनूप रावत, धनोल्टी तहसीलदार डीएस भंडारी और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मसूरी भेजा। वन रेंज अधिकारी ने प्रभावित परिवार को उचित मुआवजा देने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें