कंडीसौड़। टिहरी बांध प्रभावित थौलधार में सेवा-टीएचडीसी की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में बडवाल गांव, कोट, क्यूलागी, बरवाल गांव, कंटी, जुगड़सारी, पिपली आदि गांव के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में पहुंच कर स्वास्थ्य लाभ लिया।
शिविर का सेवा-टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक अमरदीप ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि दो नवंबर को वनचौरा में भी शिविर लगाया जाएगा। टीएचडीसी चिकित्सालय भागीरथीपुरम के डा. आरके श्रीवास्तव, डा. एंड्रू प्रसाद, डा. नवनीत किरण ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शिविर में 131 महिला और 170 पुरुष को दवा दी गई। इस मौके पर टीएचडीसी के उप प्रबंधक शक्ति चमोली, वरिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी यतवीर सिंह चौहान, केएस पंवार, प्रधान राजेश भट्ट आदि मौजूद थे। ब्यूरो