फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीपावली अवकाश के बाद भी नहीं उतरी छूट्टी की खुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। पांच दिन दीपावली अवकाश होने के बाद भी अधिकारियों और कर्मचारियों की छुट्टी की खुमारी नहीं उतर पाई है। तीन दिन पहले ही कार्यालय खुल चुके हैं, लेकिन अधिकांश कर्मचारी अब भी कार्यालयों में नहीं लौटे हैं। बुधवार को विकास भवन के कार्यालयों के औचक निरीक्षण के दौरान सीडीओ आशीष भटगांई ने कर्मचारियों को डियूटी से नदारद पाया। उन्होंने अनुपस्थित मिले कर्मचारियों का एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

सीडीओ भटगांई ने अपराह्न साढ़े बारह बजे विकास भवन में स्थित सरकारी कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लघु सिंचाई विभाग के ईई एके पाठक डियूटी से नदारद मिले। कर्मियों ने बताया कि साहब फिल्ड भ्रमण पर गए हुए हैं, लेकिन भ्रमण का कोई स्पष्ट जवाब नहीं दे पाए। सीडीओ ने ईई का जवाब-तलब किया है। पीएमजीएसवाई के दो कर्मचारी नदारद मिले, जबकि उपस्थिति पंजीका पर उनके हस्ताक्षर हुए थे। जवाब-तलब करने के साथ ही उनका एक दिन का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें