फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संयुक्त कर्मचारी परिषद ने आइटीआई में दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों के अनुसार सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू करने समेत 22 सूत्री मांग को लेकर दूसरे दिन आईटीआई परिसर में धरना दिया।
विज्ञापन

परिषद के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली सरकार पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि परिषद मांगों को लेकर लंबे समय से आंदोलित है, लेकिन सरकार के उपेक्षापूर्ण रवैए से समस्याओं का निराकरण नहीं हो रहा है। इस मौके पर वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष रतन सिंह शाह, जगमोहन चौहान, रणवीर सिंह, अरविंद कुमार, उत्तम सिंह बागड़ी, संतोष थपलियाल, धीरज कुमार, अमित कुमार, एसपी लखेड़ा, एके वर्मा, गोपाल सिंह, विनोद बिष्ट, प्रवीन तोमर, मेजर सिंह पुंडीर, नंदी बहुगुणा, दिव्या पांडेय आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें