घनसाली (टिहरी)। नागेश्वरसौड़-गोना मोटर मार्ग पर गोना गांव के पास एक यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन में सवार चालक सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी बेलेश्वर में भर्ती कराया गया है।
सोमवार को चमियाला से एक यूटिलिटी शादी का सामान छोड़ने के लिए बनोली गांव गया था। मंगलवार सुबह वहां से सामान छोड़ने के बाद चालक चमियाला की ओर जा रहा था। कोट गांव के पास यूटिलिटी अनियंत्रित होकर 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे वाहन चालक शूरवीर सिंह (36) ग्राम कोट बूढ़ाकेदार, सुंदर सिंह (50) निवासी बूढ़ाकेदार घायल हो गए। लोगों ने घायलों को खाई से निकालकर निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विलेश्वर में भर्ती कराया, जहां से दोनों को घर भेज दिया गया है।