फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलैक्ट्रोनिक शूटिंग रेंज के निर्माण को दो साल से नहीं मिला बजट

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला योजना से खेल विभाग के इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज के निर्माण को बजट नहीं मिलने से कार्य अधर में लटक गया है, जिससे राज्यस्तरीय इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज की प्रतियोगिताएं नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

वर्ष 2014-15 की योजना से खेल विभाग को एक करोड़ 76 लाख की धनराशि से राज्य स्तरीय इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज के निर्माण प्रस्तावित किया गया था। वर्ष 2015-16 में निर्माण के लिए कार्यदायी संस्था सिंचाई विभाग ने 66 लाख की धनराशि जारी की। अवशेष धनराशि 2016-17 एवं 17-18 की जिला योजना से दी जानी थी, लेकिन दो वर्ष से जिला योजना से खेल विभाग को शूटिंग रेंज के निर्माण को कोई धनराशि नहीं मिली। सिंचाई विभाग ने मिली धनराशि से एक साल पहले भवन का ढांचा तैयार कर दिया था। अभी चेेंजिंग रूम, आफिस, इलेक्ट्रानिक तारगेट समेत विभिन्न उपकरण खरीद किया जाना बाकी है। शूटिंग रेंज में एक साथ दस खिलाड़ी निशाना साध सकते हैं। एक करोड़ 10 लाख की धनराशि नहीं मिलने से विभाग की मुहिम को झटका लग गया है।

कोट
टिहरी में राज्य का पहला इलेक्ट्रानिक शूटिंग रेंज का निर्माण किया जा रहा है, लेकिन जिला योजना से बजट नहीं मिलने से निर्माण पूरा नही हो पाएगा। जिला प्रशासन से बजट उपलब्ध करवाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-कृष्ण कुमार, जिला खेल अधिकारी टिहरी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें