लंबगांव (टिहरी)। प्रतापनगर के रैका पट्टी के अलग-अलग गांव में एक महिला-पुरुष से खुदकुशी की। दोनों घटनाओं की अभी तक पुलिस को तहरीर नहीं दी गई है।
प्रतापनगर के रैका पट्टी के कोटगा निवासी आरती देवी (29) पत्नी अखिलेश पंवार ने सुबह आठ बजे घास के लिए जंगल गई थी, लेकिन विवाहिता ने जंगल जाने के बजाए टिहरी बांध की झील की तरफ जाकर गांव के ही जाखणीखाल तोक के समीप झील में छलांग लगा दी। विवाहिता को झील में कूदते ग्रामीणों व वोट संचालकों ने देख लिया। वोट संचालकों ने ग्रामीणों की मद्द से विवाहिता को झील से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने घटना की सूचना पुलिस एवं परिजनों को दी। लंबगांव थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि घटना के संबंध में अभी तक परिजनों ने तहरीर नहीं दी है। मृतका के पति नई टिहरी में 108 स्वास्थ्य सेवा में कार्यरत है। मृतका के तीन बच्चे हैं।
दूसरी ओर रैका पट्टी के ओखला गांव निवासी विक्रम लाल (45) पुत्र भोला लाल ने बुधवार रात को घर में फांसी लगा ली। थानाध्यक्ष जेपी कोहली ने बताया कि मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है, न ही परिजनों ने तहरीर दी है।