नई टिहरी। प्रतापनगर को जोड़ने के लिए बनाए जा रहे डोबरा-चांठी पुल पर करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च होने के बाद पुल का निर्माण कार्य पूरा होने पर थौलधार के पूर्व ब्लाक प्रमुख व भाजपा के वरिष्ठ नेता खेम सिंह चौहान ने रोष व्यक्त किया है। उन्होंने पुल निर्माण कर जांच की मांग उठाई है।
शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में पूर्व ब्लाक प्रमुख खेम सिंह चौहान ने कहा कि 11 साल बाद भी डोबरा-चांठी पुल का निर्माण नहीं होने से प्रतापनगर, थौलधार एवं उत्तरकाशी के गाजणा पट्टी के दो लाख आबादी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कहा कि 2006 से निर्माणाधीन पुल के निर्माण पर अब तक करीब दो सौ करोड़ रुपये खर्च हो चुके हैं। प्रतापनगर व उत्तरकाशी गाजणा पट्टी के लोगों को मुआवजे के तौर पर क्षेत्र में आईटीआई, मेडिकल कॉलेज व अन्य संस्थान खोलने, टिहरी बांध प्रभावितों को भूमिधरी का अधिकार देने और सरकार से चांठी-डोबरा पुल निर्माण को अवशेष धनराशि जारी करने एवं पुल के कार्यों की मांग की है। इस मौके पर भाजपा के मंडल अध्यक्ष रामलाल नौटियाल, पूर्व अध्यक्ष राजेश डियूडी आदि मौजूद थे।