फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम-प्रसंग में पड़े चाचा-भतीजी ने फांसी लगाकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। गजा तहसील में नैचोली राजस्व पटवारी क्षेत्र के ग्राम बगीद में रिश्ते में चाचा-भतीजी ने एक ही रस्सी से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। दोनों के शव एक गांव के जंगल में एक ही रस्सी से लटके मिले हैं। दोनों का प्रेम प्रसंग सार्वजनिक होने पर लोकलज्जा के चलते खुदकुशी को कारण बताया जा रहा है। सूचना पर पहुंची राजस्व पुलिस ने पंचनामा भरने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर भेज दिया है।
विज्ञापन

राजस्व उप निरीक्षक विनोद राणा ने बताया कि एक ही बिरादरी के अमन सिंह (18) पुत्र भगत सिंह और अंजली (19) पुत्री विक्रम सिंह सोमवार शाम से गायब थे। मंगलवार सुबह आठ बजे गांव से 200 मीटर ऊपर दोनों के शव भीमल के पेड़ पर एक ही रस्सी से लटके मिले। राणा ने बताया कि मंगलवार को साढ़े ग्यारह बजे घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंचकर पेड़ पर लटके दोनों के शवों को नीचे उतारा गया। घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम-प्रसंग चल रहा था, जिसक ा पता उनके परिजनों चल गया था। दोनों रिश्ते में चाचा-भतीजी थे। दोनों के प्रेम संबंधों के सार्वजनिक होने को आत्महत्या का कारण माना जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें