नई टिहरी/चंबा। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 15 सूत्री मांग को लेकर तीन दिवसीय कार्यबहिष्कार शुरू कर दिया है। परिषद ने ब्लाक मुख्यालयों में धरना देकर 11 अक्तूबर को जिला मुख्यालय में रैली निकालने का निर्णय लिया।
संयुक्त परिषद के जिलाध्यक्ष डीपी चमोली के नेतृत्व में कर्मचारियों ने चंबा ब्लाक मुख्यालय में धरना देकर विभिन्न विभागों की वेतन विसंगतियों को दूर करने, केंद्रीय कर्मियों के अनुसार सातवें वेतन के अवशेष भत्ते, एरियर, हेल्थ स्मार्ट कार्ड की व्यवस्था, सभी कर्मियों को 12 सौ वाहन भत्ता, उपार्जित अवकाश तीन सौ से बढ़ाकर पांच सौ करने, राज्य में स्थानांतरण एक्ट लागू समेत 15 सूत्री मांगों के निराकरण की मांग की। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रताप सिंह चौहान, केआर रतूड़ी, राजेंद्र राणा, धीरेंद्र नेगी, दीपक गुसाईं, बीरू शाह, भागीरथी पंवार, अंजना राणा, विजयलक्ष्मी, बीना भट्ट, संगीता, रमिता और रजनी मौजूद थे। जाखणीधार में ब्लाक में भी कर्मियों ने धरना देकर समस्याओं के निराकरण की मांग की। धरना देने वालों जयवीर रांगड़, बीएल राज, दर्शन लाल झिल्डियाल, पंकज बड़ोनी, आशीष जोशी, सुरेश आर्य आदि शामिल थे।