फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांडीखाल-इंडर, कांसी-नाला सड़क निर्माण को मिली हरी झंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। थौलधार ब्लॉक के इंडर गांव और जौनपुर के नाला गांव को सड़क से जोड़ने के लिए प्रदेश सरकार ने हरी झंडी दे दी है। दो करोड़ 16 लाख 58 हजार की लागत से गांवों तक पहुंचने के लिए साढ़े तीन किमी सड़क का निर्माण किया जाना है।
विज्ञापन

लोनिवि चंबा के अधिशासी अभियंता गौरव थपलियाल ने बताया कि कांडीखाल से इंटर गांव तक 1.15 किमी सड़क निर्माण के लिए 61 लाख 42 हजार, कांसी से नाला तक 2.87 किमी सड़क निर्माण के लिए एक करोड़ 55 लाख 16 हजार की वित्तीय स्वीकृति मिल चुकी है। कांडीखाल-इंडर सड़क निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। लेकिन कांसी-नाला सड़क निर्माण में वन भूूमि आड़े आने से केंद्र सरकार के वन एवं पर्यावरण मंत्रालय से अनापत्ति प्रमाणपत्र के लिए आवेदन किया गया है। सड़क निर्माण होने से दोनों गांवों की 350 परिवारों को यातायात का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें