फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहाड़ के लोक गीत और संगीत है उतराखंड की आत्मा:प्रेमचंद

विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी)। विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि पहाड़ के लोक गीत और संगीत ही उत्तराखंड की आत्मा है। उत्तराखंड की पौराणिक संस्कृति के संरक्षण के लिए सरकार कार्ययोजना तैयार कर रही है। लोक संस्कृति को बचाने के लिए युवाओं को आगे आना चाहिए। संगीत और नृत्य के क्षेत्र में भी युवा अपना बेहतर भविष्य बना सकते हैं।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष अग्रवाल बीती शाम को यहां उत्तराखंड फिल्म टेलीविजन एंड रेडियो एसोसिएशन की रजत जयंती समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि संस्कृति प्रोत्साहन के लिए सरकार नित नए प्रयास कर रही है। विश्व में भारतीय संस्कृति की अपनी अलग पहचान है। हमारी संस्कृति से ओतप्रोत होकर विदेशी भी भारतीय संस्कृति को अपना रहे हैं। उन्होंने लोक गायक पदम सिंह गुसाईं को लोक गौरव संस्कृति सम्मान से नवाजा। एसोसिएशन की ओर से गायक गुसाईं को 25 हजार की नगद धनराशि भेंट की गई।
विशिष्ट अतिथि विधायक धन सिंह नेगी ने भी संस्कृति संरक्षण के लिए सुझाव दिए। लोक गायक वीरेंद्र राजपूत, ओम बधानी, वीरेंद्र डंगवाल, विनोद बिजल्वाण की टीम ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। उफतारा के अध्यक्ष चंद्रवीर गायत्री और पूर्व अध्यक्ष प्रदीप भंडारी ने एसोसिएशन की गतिविधियों की जानकारी दी। इस मौके पर गंभीर सिंह जयाड़ा, बृजेश भट्ट, सुशील बहुगुणा, खेम सिंह चौहान, सतबीर पुंडीर, बिजेंद्र धनोला, रवि गुसांई आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें