फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम ने दिखाई दरियादिली

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने दरियादिली दिखाते हुए सत्ये सिंह और उसकी मां इंद्रा देवी की पैरोल 12 दिन और बढ़ा दी है। पिता के क्रियाकर्म और तैरहवी के बाद वह फिर से सुद्दोवाला जेल चले जाएंगे। मुसीबत की इस घडी में नगुण पट्टी के लोग क्रियाकर्म करने के लिए आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे है। राजस्व पुलिस घर पर पहरा दे रही है।
विज्ञापन

थौलधार ब्लॉक में नगुण पट्टी के ग्राम गैर निवासी अतर सिंह पडियार (70) का तीन अक्तूबर को निधन हो गया था। उनकी पत्नी इंद्रा देवी और इकलौता पुत्र सत्ये सिंह अपनी पत्नी शशि देवी की हत्या के आरोप में वर्ष 2009 से सुद्दोवाला जेल में बंद है। तब से ही बुजुर्ग अतर सिंह अकेला जीवन यापन कर रहा था। पिता का अंतिम संस्कार करने के लिए सत्ये सिंह और उनकी मां को मंडलायुक्त के निर्देश पर तीन दिन की पैरोल मिली थी। रविवार को उन्हें वापस सुद्दोवाला जेल जाना था।
गैर गांव के लोगों के सामने संकट यह खड़ा हो गया था कि बेटे और मां के वापस जेल जाने पर तैरहवी कैसे होगी। लिहाजा बीती शाम को गांव के सोबत सिंह पंवार के नेतृत्व में एक शिष्टमंडल सीएम रावत से मिला और उन्हें समस्या बताई। सीएम ने मंडलायुक्त को सत्ये सिंह और इंद्रा देवी की पैरोल 12 दिन ओर बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम सोनिका ने बताया कि मानवीय आधार पर 12 दिन और पैरोला बढ़ाने की स्वीकृति मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जारी-राजपाल सिंह गुसाईं/गंगादत्त थपलियाल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें