फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा विभाग हुआ सर्तक, 12 वस्तुओं के भरे सैंपल

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। दीपावली त्योहार के दौरान खाद्य पदार्थों और मिठाई में मिलावट की संभावनाओं को देखते हुए खाद्य सुरक्षा विभाग भी सतर्क हो गया। टिहरी जिले के थत्यूड़, भवान, नैनबाग, नई टिहरी बाजार में खाद्य सुरक्षा विभाग की अलग-अलग टीमों ने ताबड़तोड़ छापे मार कर 12 वस्तुओं के सैंपल भरकर उसे प्रयोगशाला जांच के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

अभिहित अधिकारी एमएन जोशी के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारियों की टीम ने शनिवार को थत्यूड़, भवान, नैनबाग और मुनिकीरेती की दुकानों में ताबड़तोड़ छापे मारकर खाद्य पदार्थों का सैंपल भरा। दो दिन के अंतर्गत टीम ने अलग-अलग दुकानों से दूध के छह, मसाले के दो, घी के चार सैंपल भरे हैं। बाहर से दूध, मसाला, मावा लेकर आ रहे वाहनों की सघनता से चेकिंग की जा रही है। अभिहित अधिकारी जोशी ने सभी खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को त्योहार के मध्य नजर चेकिंग अभियान तेज करने को कहा है। बताया पूरे जिले में चेकिंग अभियान चलाकर खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जाएंगे। उपभोक्ताओं से अपील की है कि कोई भी खाद्य पदार्थ लेते वक्त एक्सपायर की तिथि जरूर देख ले। मिलावट या एक्सपायर की संभावना होने पर विभाग को सूचना जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें