फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनता दरबार में दर्ज 143 में से 75 शिकायतों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक मुख्यालय स्थित तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में पेंशन, बिजली, पानी और मनरेगा से जुड़ी 143 शिकायतें दर्ज की गई। डीएम सोनिका ने विभागीय अधिकारियों को लंबित समस्याओं का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश देते हुए 75 शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण किया।
विज्ञापन

शनिवार को तहसील सभागार में आयोजित जनता दरबार में विभिन्न ग्रामीण क्षेत्रों से आए अधिकांश लोगों ने पेंशन नहीं मिलने की शिकायत दर्ज कराई। इस पर डीएम ने समाज कल्याण विभाग से शिकायतों का संज्ञान लेते हुए पात्र व्यक्तियों के बैंक खाते खुलवा कर सभी खाते आधार लिंक कर पेंशन जारी करने के निर्देश दिए। नागराजाधार तोक में पेड़ों पर लगाए बिजली के तार हटाने, लालूरी-घियाकोटी सड़क निर्माण के लिए वन विभाग और लोनिवि को संयुक्त निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए। पुनर्वास प्रकरणों का एसडीएम और प्रभारी अधिकारी पुनर्वास को पुनर्वास प्रकरणों की जांच कर अग्रिम कार्रवाई करने को कहा। डीएम ने कहा कि दरबार में जो शिकायतें दर्ज की गई है, उनका 15 दिन के भीतर निस्तारण कर अवगत कराएं। शनिवार को कुल ओपीडी में 26 पंजीकरण होने पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा देने को कहा। एसडीएम को पीएचसी का नियमित निरीक्षण करने को कहा। डीएम ने ग्राम समृद्धि एवं स्वच्छता पखवाड़े के तहत तहसील परिसर और क्षेत्र पंचायत कार्यालय के पास सफाई अभियान में शामिल हुई। इस मौके पर प्रमुख बबीता शाह, एसडीएम चतर सिंह चौहान, सीईओ डीसी गौड़, सरस्वती देवी, देवेश्वरी देवी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें