फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल निर्माण को बजट न मिलने पर स्वाभिमान मंच ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। चांठी-डोबरा पुल के शेष निर्माण के लिए केंद्र और राज्य सरकारी ओर से बजट न मिलने और कोरियाई इंजीनियरों का अनुबंध न बढ़ाने पर प्रतापनगर स्वाभिमान मंच ने रोष जताया। उन्होंने सरकार पर प्रतापनगर की उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने सीएम को भेजे ज्ञापन में पुल के लिए जल्द बजट न मिलने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

मंच के संयोजक एवं जिला पंचायत सदस्य मुरारीलाल खंडवाल ने कहा कि चांठी-डोबरा पुल के लिए केंद्र और राज्य सरकार को बराबर धनराशि देनी थी। पूर्व सरकार ने नाबार्ड से बजट लेकर अपने हिस्से का 75 करोड़ पुल निर्माण को दे दिया लेकिन केंद्र सरकार ने दो साल बाद भी अपने हिस्से का बजट नहीं दिया है। इस कारण फिर पुल का निर्माण रुक जाएगा। कहा कि पुल न बनने से 12 सालों से प्रतापनगर की जनता को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ज्ञापन देने वालों में धूम सिंह रांगड़, होशियार सिंह थलवाल, रोशन नौटियाल, द्वारिका प्रसाद भट्ट, जोत सिंह बिष्ट, मुरारी सिंह रांगड़ और विक्रम शाह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें