फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुविधा नहीं मुसीबत बन गया सड़क सुधारीकरण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। घनसाली-घुत्तु मोटर मार्ग का सुधारीकरण कार्य मानकों के अनुरूप न होने का ग्रामीणों ने आरोप लगाया। उनहोंने सड़क सुधारीकरण कार्य की उच्च स्तरीय जांच आईआईटी रुड़की से करवाने की मांग की है।
विज्ञापन

भिलंगना ब्लॉक के पोखार, गेंवली, कोठार, छैली, बुढवा, लैडी, सैण, सांकरी, पुजारगांव, चक्रगांव और घुत्तु के लोगों को बेहतर यातायात की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए घनसाली-घुत्तु 30 किमी सड़क पर हॉटमिक्स, पैराफिट, नाली और स्कबर निर्माण के लिए वर्ष 2015 में 30 करोड़ की धनराशि जारी की थी। पिछले दो वर्षों में सिर्फ 20 किमी सड़क मार्ग पर ही हॉटमिक्स कार्य हो पाया है। सड़क पर जगह-जगह मलबा, मिट्टी का ढेर जमा है। कई स्थानों पर पुश्ते क्षतिग्रस्त है। लोगों का आरोप है कि स्कबरों, दिवालों और नालियों के निर्माण में सीमेंट के साथ मिट्टी का भी धड़ल्ले से प्रयोग किया जा रहा है। हॉटमिक्स बिछाने में कच्चे पत्थर से सोलिंग की जा रही है। सोलिंग के पत्थर रोलर चलते ही टूटकर मिट्टी बन जा रही है। जिला पंचायत सदस्य केदार बर्त्वाल, भजन सिंह रावत,सूर्य प्रकाश,शिव सिंह रौथाण,बीर सिंह,समन सिंह का कहना है कि मार्ग पर घटिया कार्य को लेकर लोनिवि और प्रशासन से कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कार्य को रोक कर उच्चस्तरीय जांच आईआईटी रुड़की से कराने की मांग की है। वहीं लोनिवि के ईई एनएल वर्मा कहना है कि मार्ग पर किए जा रहे कार्य की गुणवत्ता ठीक है। मैंने खुद स्थलीय निरीक्षण किया हैं। कही पर भी कोई गड़बड़ी की शिकायत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें