नैनबाग (ब्यूरो)। मानदेय वृद्धि करने, राज्य कर्मी घोषित करने सहित अन्य मांगों को लेकर आंदोलनरत आशा कार्यकत्रियों ने बुधवार को प्राथमिक केंद्र नैनबाग में प्रदर्शन किया। डीएम को ज्ञापन प्रेषित कर समस्याओं का समाधान करने की मांग की।
आशा कार्यकत्रियों ने कहा मानदेय वृद्धि करने, राज्य कर्मी घोषित करने, रुके हुए मानदेय का भुगतान करने मांग को लेकर वे पिछले कई समय से आंदोलनरत हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दे रहे है। प्रदर्शनकारियों में सुंदरा, कुंवर, नीलम, संगीता पंवार, सुनीता भंडारी, साधना, पिंकी भंडारी, अनीता भंडारी आदि शामिल रही।