नैनबाग (टिहरी)। क्रीड़ा सांस्कृतिक विकास समिति की बैठक में 31वें नैनबाग शरदोत्सव आयोजन को लेकर चर्चा की गई। शरदोत्सव आयोजन के लिए 24 से 26 नवंबर की तिथि प्रस्तावित की गई।
बुधवार को समिति के अध्यक्ष डा. विरेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में पहली बार शरदोत्सव में राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता आयोजित करने का निर्णय लिया गया। समिति के सचिव प्रदीप कवि ने बताया कि 9 अक्तूबर को शरदोत्सव को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल सीएम और डीएम से मिलेगा। बैठक में सूरत सिंह सजवाण, सरदार सिंह राणा, दीवान सिंह रावत, बचन सिंह रावत, जोत सिंह रावत, गजे सिंह पंवार, विक्रम सिंह चौहान, दर्शन लाल नौटियाल, अर्जुन सिंह रावत, गंभीर सिंह, व्यापार संघ अध्यक्ष दिनेश तोमर, सते सिंह रावत, मोहन लाल निराला, शांति रमोला, शरण सिंह पंवार, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजल्वाण, अजीत पंवार आदि उपस्थित रहे।