फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूखंड विकसित न करने पर माकपा ने जताया रोष

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) के कार्यकर्ताओं ने पुनर्वास निदेशालय के बाहर धरना देकर पार्टी कार्यालय को आवंटित भूखंड को विकसित न किए जाने पर कड़ा रोष व्यक्त किया। उन्होंने अधिशासी अभियंता को ज्ञापन देकर जल्द भूखंड विकसित न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बुधवार को माकपा के जिला सचिव भगवान सिंह राणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुनर्वास निदेशालय में धरना देकर अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लंबे संघर्ष के बाद वर्ष 2015 में पुनर्वास निदेशक ने पार्टी के कार्यालय हेतु भूखंड आवंटित कर जल्द विकसित करने का भरोसा दिया था, लेकिन दो साल का समय बीतने पर भी भूमि विकसित नहीं हो पाई। जिसके चलते कार्यालय का निर्माण शुरू नहीं हो पाया। कहा कि कई बार मांग करने पर भी समस्या का निराकरण न होना अधिकारियों की कार्यशैली पर सवाल खड़े करता है। उन्होंने तत्काल भूखंड को विकसित करने की प्रक्रिया शुरू करने की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई न होने पर पुनर्वास निदेशालय में उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। इस मौके पर विशाल सिंह राणा, श्रीपाल चौहान, अर्जुन रावत, पूरण सिंह रावत, मोहन लाल, दिला राणा, उर्मिला थपलियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें