फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुगम सफर को करना लंबा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर की लापरवाही जाखणीधार, भिलंगना, कीर्तिनगर और देवप्रयाग ब्लॉक के लोगों पर भारी पड़ रही है। नई टिहरी-गडोलिया-मलेथा हाईवे पर सड़क सुधारीकरण की कछुवा गति से लोगों को धूल और मिट्टी के बीच सफर करना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी 20 अक्तूबर के बाद मार्ग पर हॉटमिक्स कार्य शुरू करने की बात कह रहे हैं।
10 वर्षों से टिहरी-गडोलिया मोटर मार्ग का डामरीकरण नहीं हो पाया है, जिस कारण सड़क की स्थिति बदहाल है। नई टिहरी से गडोलिया तक हाईवे को चाक-चौबंद करने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर को बीते वर्ष दिसंबर माह में 25 करोड़ रुपये की स्वीकृति मिली थी। नई टिहरी से गडोलिया तक 45 किमी सड़क मार्ग पर हॉटमिक्स, नाली, पैराफिट और नारदाना का डामरीकरण होना था, लेकिन यहां पैचवर्क भी ना होने से सड़क पर गड्ढे ही गड्ढे हो गए हैं। नालियों के अभाव में बारिश के दिनों में सड़क का पानी बौराड़ी, ढुंगीधार और पीपलडाली के मकानों और दुकानों में घुस जाता है। जून माह से सड़क पर नाली और फैराफिट का निर्माण तो शुरू कर दिया गया था, लेकिन इस चार माह में सिर्फ पांच किमी क्षेत्र में ही यह निर्माण कार्य हो पाया है। लोगों के सामने इसी बदहाल सड़क से जिला मुख्यालय पहुंचने की मजबूरी बनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
नई टिहरी से गडोलिया तक सड़क पर निर्माण कार्य चल रहा है। एक साल में सड़क का काम पूरा कर दिया जाएगा। हॉटमिक्स का कुछ काम 20 अक्तूबर से शुरू कर दिया जाएगा, जो शेष कार्य रह जाएगा उसे मार्च माह में किया जाएगा। - जितेंद्र त्रिपाठी, ईई राष्ट्रीय राजमार्ग खंड श्रीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें