फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टिहरी झील की समस्त गतिविधियां जिला पंचायत संचालित करे: सोना

विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। जिला पंचायत बोर्ड बैठक में डीएफओ मसूरी और नरेंद्रनगर के नदारद रहने पर निंदा प्रस्ताव पारित किया गया। बैठक में सदस्यों ने एडीबी विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए सड़क निर्माण कार्यों की उच्च स्तरीय जांच की मांग की। टिहरी झील की सभी गतिविधियां जिला पंचायत से कराए जाने का प्रस्ताव सदन में सर्वसम्मति से पारित किया गया।
विज्ञापन

जिला पंचायत अध्यक्ष सोना सजवाण की अध्यक्षता में आयोजित बोर्ड बैठक में जिले में संचालित विकास कार्यों की समीक्षा की गई। सदस्य रागनी भट्ट ने नई टिहरी की आंतरिक सड़कों की मरम्मत लोनिवि से कराने की मांग की। सदस्य उदय रावत ने केंद्रीय विद्यालय सौड़ खांड मोटर मार्ग की मरम्मत, लंबगांव नाले का निर्माण की मांग उठाई। आनंद रावत ने मोटणा-भल्डियाना रोपवे शुरू नहीं होने पर नाराजगी जताई। डीएम सोनिका ने सदस्यों को आश्वासन दिया कि जल्द ही एडीबी के कार्यों की जांच कराई जाएगी। अखिलेश उनियाल ने कहा कि सदन गठन के तीन साल से अधिक का समय बीतने पर भी अभी तक डीएफओ नरेंद्रनगर और मसूरी एक दिन भी बैठक में नहीं आए। गोविंद रावत ने कहा कि 26-27 नवंबर को सेम-मुखेम मेला होना है, लेकिन कौडार-दीनगांव-मुखेम मार्ग की हालत खराब है। अनिल भंडारी ने खाड़ी-पिपलेथ मार्ग की दुर्दशा का मामला उठाया। रेखा पुंडीर चंबा-पुरानी टिहरी रोड मरम्मत की मांग की। इस मौके पर उपाध्यक्ष श्याम सिंह पंवार, सीडीओ आशीष भटगांई, शांति शाह, विजय लक्ष्मी नौटियाल, राजेश्वरी देवी, अमेंद्र बिष्ट, आशुतोष कोठारी, ईई लोनिवि केएस नेगी, जगमोहन चौहान, सीएमओ डा. योगेंद्र थपलियाल, जल संस्थान के ईई सतीश नौटियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें