फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को जेल भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग (टिहरी)। छात्रा से दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को पुलिस ने देहरादून से गिरफ्तार किया है। घटना को लेकर बुधवार को अभिभावकों और छात्र-छात्राओं का गुस्सा भड़क उठा। गुस्साए लोगों व छात्रों ने आरोपी शिक्षक को बर्खास्त करने की मांग को लेकर विरोेध प्रदर्शन कर मुख्य चौराहे पर धरना दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक इंटर कालेज में एक शिक्षक के कालेज की छात्रा के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आने पर परिजनों ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। कैंपटी पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी शिक्षक को मंगलवार को देहरादून से गिरफ्तार कर बुधवार को जिला न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। उधर, गुस्साए अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने कालेज में ताला जड़ते हुए शिक्षक के इस कुकृत्य के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने बाजार में धरना देते हुए आरोपी शिक्षक को तत्काल बर्खास्त करने की मांग की। छात्राओं ने कालेज प्रधानाचार्य के खिलाफ भी नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि घटना की जानकारी होने के बावजूद आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान आंदोलन कर रहे छात्रों की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। अभिभावकों ने कालेज में शीघ्र ही सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की।
इधर, डीईओ माध्यमिक शिव प्रसाद सेमवाल का कहना है कि शिक्षक के प्रकरण का मामला संज्ञान में है। अपर निदेशक मंडल पौड़ी को पत्र भेजा गया है, जल्द ही शिक्षक का निलंबन आदेश जारी कर दिया जाएगा। कैंपटी थानाध्यक्ष मनोज नेगी ने बताया कि आरोपी शिक्षक का मोबाइल ट्रेस करने के बाद उसे मंगलवार रात को ही देहरादून से गिरफ्तार कर लिया गया। शिक्षक ने अपना जुर्म कुबूल कर लिया हैं। बुधवार को उसे न्यायालय पेश कर जेल भेजा दिया गया है। प्रदर्शनकारियों में पीटीए अध्यक्ष बचन सिंह चौहान, प्रदीप कवि, राजेंद्र चौहान, जोत सिंह रावत, दिनेश तोमर, सरदार सिंह राणा, छात्र संघ अध्यक्ष महेश तोमर, गंभीर सिंह, मोहनलाल निराला, किशन नौटियाल, श्याम सिंह चौहान, गीताराम बिजल्वाण, अर्जुन सिंह रावत, बचन सिंह रावत, सिकंदर कैंतुरा, राजेश कैंतुरा, प्रेम विश्वकर्मा, अजीत पंवार आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें