चंबा (टिहरी)। बेमुंडा में पित्रेश्वर महादेव मंदिर के पुनर्निर्माण की मांग को लेकर छह दिन से आंदोलनरत लोगों ने बुधवार को हवन यज्ञ किया। इस दौरान आंदोलनकारियों ने मां दुर्गा से मंदिर की सुरक्षा की प्रार्थना की। मांग के समर्थन में स्थानीय लोग सातवें दिन भी क्रमिक उपवास पर डटे रहे।
बेमुंडा में पित्रेश्वर महादेव मंदिर पुनर्निर्माण के लिए ताछला, नौर, बस्वी, खाड़ी सहित क्षेत्र के ग्रामीणों में मंदिर प्रांगण में हवन किया। ग्रामीणों ने जौ और तिल से हवन की आहुति देकर मां दुर्गा का आह्वान किया। मंदिर पुनर्निर्माण समिति के भगवान सिंह रावत ने कहा कि मंदिर के मुख्य गर्भगृह में स्वयंभू शिवलिंग को देखते हुए मंदिर की सुरक्षा का भरोसा न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। क्रमिक उपवास पर धूम सिंह रावत, कि शन सिंह धमांदा, कमान सिंह नेगी, सोबन सिंह भंडारी, जोत सिंह रावत बैठे रहे। इस मौके पर भारत भूषण, दयाल सिंह भंडारी, डा.ॅ प्रमोद उनियाल, भगवान सिंह भंडारी, ज्ञान सिंह रावत, दर्मियान सिंह रावत, रमेश सिंह आदि मौजूद थे।