फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डबल इंजन सरकार का छह माह का कार्यकाल निराशाजनक:किशोर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने सूबे की डबल इंजन सरकार के छह माह के कार्यकाल को निराशाजनक बताया। उन्होंने केंद्र सरकार से उत्तराखंड को ग्रीन बोनस देने की पुरजोर वकालत की।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में किशोर उपाध्याय ने कहा कि राज्य सरकार को छह माह पूरे हो रहे हैं, लेकिन अभी तक धरातल पर बुनियादी विकास कार्य नहीं दिखाई दे रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाएं बदहाली की कगार पर हैं। प्रदेश में कानून व्यवस्था ध्वस्त होने के कारण आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं। कोटद्वार में दिन दहाड़े अधिवक्ता की हत्या कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जल, जंगल, जमीन पर हक-हकूकों का अधिकार स्थानीय लोगों को दिया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के बजट में विकास के लिए केवल 8 हजार करोड़ रखा जाना चिंता का विषय है। कहा कि गंगा के नाम भ्रष्टाचार किया जा रहा है, जिसे मां गंगा कतई माफ नहीं करेंगी। पत्रकार वार्ता में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सूरज राणा, प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, ब्लाक अध्यक्ष नरेंद्र चंद रमोला, पालिकाध्यक्ष विक्रम पंवार, सुमना रमोला, सोबन सिंह नेगी, राजेश्वर बडोनी, साहब सिंह सजवाण और कुलदीप पंवार भी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें