फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दबंगों के दबाव में सड़क का सर्वे बदलने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। चंबा ब्लॉक के ग्राम कोट मनियार के ग्रामीणों ने ग्रामीण निर्माण विभाग पर बिना उनकी सहमति के सड़क निर्माण के लिए खेत काटने का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों की शिकायत पर एसडीएम सदर चतर सिंह चौहान ने जांच करने के आदेश जारी किए है। विवाद की स्थिति को देखते हुए कार्यदायी संस्था ने फिलहाल निर्माण रोक दिया है।
विज्ञापन

चंबा ब्लॉक के ग्राम सभा कोट मनियार को सड़क मार्ग से जोड़ने के लिए मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत डेढ़ किमी सड़क निर्माण कार्य चल रहा है। कार्यदायी संस्था ग्रामीण निर्माण विभाग लगभग 800 मीटर तक सड़क निर्माण कर चुका है। एक करोड़ 28 लाख की लागत से सड़क निर्माण का कार्य चल रहा है। गांव की जशोदा देवी, नरेंद्र सिंह, रेखा सजवाण, रणवीर सिंह, मीना देवी, प्रीति सजवाण ने गांव के कुछ दबंगों के दबाव में कार्यदायी संस्था पर सड़क की सर्वे बदलने का आरोप लगाया है। एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि सालभर पहले जो खेत सड़क निर्माण के लिए काटे गए है अभी तक उनका मुआवजा काश्तकारों को नहीं दिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीएम सदर चौहान ने ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई को पूरे प्रकरण की जांच कर आख्या उपलब्ध कराने को कहा है। ग्रामीण निर्माण विभाग के ईई तेज सिंह ने बताया कि फिलहाल सड़क निर्माण का कार्य बंद कर दिया गया है। सड़क का सर्वे नहीं बदला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें