फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्रनगर को पृथक जिला बनाने को तेज करेंगे आंदोलन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नरेंद्रनगर (टिहरी)। नरेंद्रनगर जिला बनाओ संघर्ष समिति ने पृथक जिला बनाने की मांग को लेकर नगर में रैली निकाली। उसके बाद हुई बैठक में वक्ताओं ने कहा कि आठवें वित्त में नरेंद्रनगर को पृथक जिला बनाने की स्वीकृति मिली थी, लेकिन राजनीतिक षड़यंत्र के चलते यह मांग आज तक पूरी नहीं हो पाई है।
विज्ञापन

रामलीला मैदान में आयोजित समिति की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि नरेंद्रनगर पहले भी जिला मुख्यालय रहा है, जिससे यहां पर सभी सुविधाएं मौजूद हैं। नरेंद्रनगर में दोगी पट्टी जैसे कई पिछड़े क्षेत्र हैं, वहां के लोगों का नई टिहरी जिला मुख्यालय आवागमन करना मुश्किल है। इस तरह विषम भौगोलिक परिस्थितियों को देखते हुए पृथक जिले की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। आंदोलन को तेज करने के लिए उप समिति का गठन किया गया, जिसमें राजेंद्र गुसाईं अध्यक्ष, आशा टम्टा वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राजेंद्र राणा व नरेंद्र कुमार उपाध्यक्ष, प्रमोद कुमार श्यामवेदी सचिव, जितेंद्र चांदपुरी कोषाध्यक्ष, उपेंद्र थपलियाल संयुक्त सचिव, जयपाल नेगी संगठन सचिव, नरपाल भंडारी, दिनेश कर्णवाल, यशपाल राणा लेखा परीक्षक, हरेंद्र नेगी, हितेश जोशी, सोहन लाल, प्रचार मंत्री, राकेश भंडारी, सुमन सिंह पुंडीर को कार्यकारिणी का सदस्य बनाया गया है। प्रदर्शनकारियों में पालिकाध्यक्ष दुर्गा राणा, जिला महामंत्री वाचस्पति रयाल, हर्षमणी भट्ट, सुंदर सिंह रावत, भरत सिंह राणा, सूरत सिंह थपलियाल आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें