फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ढाईजर में जल्द बनेगा इको पार्क व चिडिय़ाघर: नेगी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नई टिहरी। विधायक धन सिंह नेगी ने कहा कि मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र रावत ने टिहरी के पहले दौरे में नई टिहरी शहर सहित पूरी विधानसभा क्षेत्र के लिए कई सौगातें दी है। सीएम की घोषणा के अनुरूप शहर को नया पर्यटन गंतव्य बनेगा। इको टूरिज्म के तहत शहर विकास होगा, जबकि ढाईजर में पहला इको पार्क, चिड़ियाघर, स्टेडियम, पार्किंग बनने से पर्यटकों की आवाजाही बढ़ेगी।
विज्ञापन

पत्रकार वार्ता करते हुए विधायक नेगी ने कहा कि सीएम ने 10 सितंबर को नई टिहरी में 18 करोड़ की 35 किमी सड़कों का शिलान्यास किया है, जबकि 21 किमी सड़कों के जीओ जारी होने वाले हैं। कोश्यिारताल पंपिंग योजना फेज-2 की स्वीकृति भी मिल गई। उन्होंने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर 20 करोड़ की सुरकंडा पंपिंग योजना में घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच करने की बात कही। कहा कि पांच माह के कार्यकाल में पांच करोड़ के सापेक्ष 1.56 करोड़ रिलीज किया है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष संजय नेगी, ब्लाक प्रमुख बेबी असवाल, डीसीडीएफ के अध्यक्ष अनुसूया नौटियाल, रामलाल नौटियाल, गोपीराम चमोली, सतवीर पुंडीर, सोनू सजवाण, रतन सिंह पंवार व मुकेश रांगड़ आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें